logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मानसून को लेकर नागपुर मनपा अलर्ट मोड पर, महापौर नीता ठाकरे ने की मानसून तैयारियों की समीक्षा; नालों की सफाई और जल निकासी पर सख्त निर्देश


नागपुर: मानसून के बीच नागपुर शहर में जलभराव और नागरिक सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। महापौर नीता ठाकरे ने लक्ष्मीनगर और धरमपेठ जोन का दौरा कर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने नालों की सफाई, जल निकासी, अवैध अतिक्रमण और पावस से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

मानसून के मद्देनज़र नागपुर महानगरपालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर नीता ठाकरे ने सोमवार को लक्ष्मीनगर और धरमपेठ जोन कार्यालयों में समीक्षा बैठक कर बारिश के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई समय पर पूरी हो, बारिश के पानी की निकासी में किसी तरह की बाधा न आए और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।

बैठक में अवैध निर्माण, अतिक्रमण, पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन चोक होने जैसी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नालों में कचरा फेंकने वालों और बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने मटन मार्केट समेत सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने और कार्रवाई के दौरान संबंधित सामग्री जब्त करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में चल रहे विकास कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने और मानसून के दौरान नागरिक सुविधाओं को प्रभावित न होने देने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस दौरान दोनों जोन के नगरसेवक सहित अधिकारी मौजूद रहे।