logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

राम को छोड़ा इसलिए हुई यह गति, उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा आंदोलन' पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तंज; कहा- रोजाना करें जाप


चंद्रपुर: उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) द्वारा आयोजित राम रक्षा आंदोलन (Ram Raksha Protest) पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने तंज कसा है। चंद्रपुर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "आखिर उद्धव ठाकरे को राम याद आ ही गए। फडणवीस ने आगे कहा कि, "उन्होंने राम को छोड़ा इसलिए उनकी पार्टी की यह गति हुई।" इसी के साथ मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री को रोजाना रामरक्षा का जाप करने की सलाह भी दी। 

ज्ञात हो कि, आयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदा चोरी की घटना सामने आने के बाद उद्धव ठाकरे ने राम रक्षा आंदोलन करने की घोषणा की थी। भाजपा और मंदिर प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के एक चर्चित कथन का हवाला दिया। उन्होंने कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार कहा था, 'हिंदू मार नहीं खाएगा।' आज उसी तर्ज पर मैं कहता हूं 'अब हिंदू माफ नहीं करेगा।' जो लोग राम मंदिर को लूट रहे हैं, उन्हें हिंदू समाज उनकी सही जगह दिखाए बिना शांत नहीं बैठेगा।" उद्धव ठाकरे ने आगे ऐलान किया कि दानपेटी में कथित गड़बड़ी के खिलाफ जवाब मांगने और विरोध दर्ज कराने के लिए वे मारुति मंदिर में एकत्र होकर रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान स्तोत्र और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करेंगे।

उद्धव ठाकरे को आई सत्बुद्धि 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "
मुझे खुशी है कि आखिरकार उद्धव ठाकरे को प्रभु श्रीराम की याद आ ही गई। हमारी हमेशा यही अपेक्षा थी कि उन्हें प्रभु श्रीराम का स्मरण होना चाहिए। उन्होंने श्रीराम का मार्ग छोड़ दिया था, इसलिए उनकी पार्टी की यह स्थिति हुई। अगर अब वे राम के मार्ग पर चलेंगे, तो निश्चित रूप से उनका भला होगा। मेरी अपेक्षा सिर्फ आज के लिए नहीं है, बल्कि वे रोज़ाना रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।"