logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, गडकरी के आवास तक मोर्चा निकालने प्रयास; पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया


नागपुर: देश में E20 को लेकर हंगामा मचा हुआ है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना हो रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और मोदी सरकार (Modi Government) पर लगातार हमलावर हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने नागपुर में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में आंदोलन किया। महल (Mahal) स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की प्रतिमा के पास प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने नितिन गडकरी के आवास तक मोर्चा निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया।

मंगलवार दोपहर नागपुर के महल क्षेत्र में पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की नीति के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास एकत्र हुए, जो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। पहले से घोषित प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था प्रदर्शनकारियों ने गडकरी के आवास तक मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया।

इस दौरान केंद्र सरकार की इथेनॉल नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आम आदमी पार्टी के राज्य संगठनकर्ता भूषण धाकुलकर ने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की अनिवार्यता के विरोध में है। प्रदर्शन के कारण महल क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। व्यस्त बाजार होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।