logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आदिवासियों को अपशब्द बोलना कांग्रेस को पड़ा भारी, मंत्री आत्राम बोले- गडचिरोली सहित राज्य की 45 सीटो जीतेगी महायुति


नागपुर: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने गडचिरोली सहित राज्य की 35 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया है। कांग्रेस नेता के दावे पर राज्य सरकार में मंत्री बाबाराव आत्राम (Babarao Atram) ने जवाब दिया है। आत्राम ने कहा कि, "आदिवासियों को अपशब्द बोलने का फटका कांग्रेस को पड़ने वाला है। देश सहित राज्य में अंडर करंट चल रहा था, जिसके कारण राज्य की 45 सीट महायुति को मिलेगी।" इसी के साथ आत्राम ने चंद्रपुर सीट भी जितने का दावा किया।

रविवार को नागपुर स्थित होने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार के बयान पर जवाब देते हुए कहा, "हमने लोकसभा चुनाव में 45 सीटों का टारगेट रखा हुआ था। लेकिन जो परिणाम आएंगे उसके अनुसार, हम 45 सीटों से ज्यादा सीट जीतेंगे।"

एग्जिट पोल में शरद पवार गुट को ज्यादा सीटें मिलने के सवाल पर आत्राम ने कहा, "एग्जिट पोल 100 प्रतिशत सही नहीं रहता है। यह केवल अंदाज होता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह चुनाव हुआ है। इसी के साथ चुनाव में जो अंडर करंट चला है। तीन पहले तक यह लोग बहुमत की बात करते थे, वहीं अब कम की बात कर रहे हैं। वहीं एनडीए की सीटें लगातार बढ़ रही है।" उन्होंने आगे कहा, "हम देखेंगे की चार तारीख को हम 400 पार करते हुए दिखाएंगे।"

आदिवासियों पर टिप्पणी करना कांग्रेस को पड़ेगा भारी

गडचिरोली लोकसभा सीट को लेकर बोलते हुए कहा, "कांग्रेस नेताओं ने विदर्भ के अंदर आदिवासियों के प्रति जिस तरह की बयानबाजी की उसका फटका उन्हें लगने वाला है। मतदान के तीन दिनों पहले तक कांग्रेस लड़ाई में दिखाई दे रही थी, लेकिन जिस तरह की आपत्तिजनक बातें की है उसका उन्हें बड़ा नुकसान होने वाला है। जिसके कारण प्रचंड बहुमत से हम गडचिरोली लोकसभा सीट भी जीतेंगे।" इसी के साथ आत्राम ने मर्यादा में रह कर आलोचना करने की सलाह विपक्षी नेताओं को दी।