logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

दूध में होने वाली मिलावट पर लगेगी रोक, मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम बोले- नई तकनीक से होगा निरीक्षण


यवतमाल: दूध में मिलावट होने की शिकायत लगातार की जा रही है। इसी को लेकर अब राज्य सरकार ने कमर कस ली है। जिसके तहत अब राज्य सरकार ने नई तकनीक के माध्यम से दूध की जांच की जाएगी। जिससे उसमें मिलावट रोकने में मदद मिलेगी। इस बात की जानकारी राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी। 

राज्यमंत्री आत्राम बुधवार को यवतमाल के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई विषयो पर अपनी बात कही। मंत्री ने कहा, "दूध की जांच नई तकनीक से की जाएगी जिससे दूध में मिलावट रुकेगी। हाल ही में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार ने इसको लेकर बैठक भी की इसलिए अगले कुछ दिनों में दूध की जांच नई तकनीक से की जाएगी, जिससे दूध में मिलावट रुकेगी।

जिले में गुटखा तस्करी के प्रश्न पर बोलते हुए आत्राम ने कहा, "प्रदेश में गुटखा पर प्रतिबंध है, कुछ गुटखा तस्कर साधारण तरीके से गुटखा की तस्करी कर रहे हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन इस गुटका को जब्त कर गुटका तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, लेकिन अब गुटका तस्करों के खिलाफ MOCA के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य में तैयार होगी पोलियों की बूस्टर डोज 

पोलियो से सम्बंधित सवाल पर बोलते हुए मंत्री ने कहा, "राज्य में पोलियो के मरीजों की संख्या बहुत कम है, लेकिन अब पोलियो के मरीजों के लिए इंजेक्शन के साथ-साथ बूस्टर खुराक भी जल्द तैयार की जाएगी, इस बात पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी बैठक में मंजूरी दे दी।