logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

शरद पवार के साथ 'कॉफी पे चर्चा' के बाद, प्रकाश अंबेडकर की अमोल मिटकरी से मुलाकत


अकोला: शरद पवार और प्रकाश अंबेडकर की 'कॉफी पे चर्चा' के बाद अब अजित पवार गुट के विधान परिषद विधायक अमोल मिटकारी और प्रकाश अंबेडकर की 'चाय पे चर्चा' की बातें हो रही हैं.

राकांपा विधायक अमोल मिटकारी ने आज वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर से अकोला में अंबेडकर के यशवंत भवन आवास पर मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात लगभग 40 मिनट तक चली. मिटकरी ने कहा कि इस दौरान सामाजिक मुद्दों पर उनकी अंबेडकर से चर्चा हुई.

मिटकरी ने यह भी कहा कि वह अंबेडकर को धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस और दशहरा की शुभकामनाएं देने के लिए उनसे मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि शरद पवार और अंबेडकर की मुलाकात का इस मुलाकात से कोई संबंध नहीं है. 

बंद कमरे में हुई इस चर्चा से राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या ये मुलाकात राजनीतिक थी? लेकिन अंबेडकर ने कहा कि ये चर्चा राजनीतिक नहीं है. वहीं, अंबेडकर ने ये भी कहा कि कुछ चैनल वाले इस खबर का इस्तेमाल टीआरपी के लिए करेंगे.