logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तुमाने की टिकट कटने पर बाकी भी सोचे, आदित्य ठाकरे बोले- हमारे यहाँ अप्रैल फूल को माना जाता है अच्छे दिन


नागपुर: देशद्रोह और गद्दारी में अंतर है। रामटेक में तुमाने को टिकट नहीं मिलने के बाद 40 गद्दारों को भी भविष्य के बारे में सोचना होगा। जहां गद्दारों को टिकट मिला है वहां नतीजे अलग होंगे, यवतमाल-वाशिम में अभी तक महायुति ने उम्मीदवार नहीं उतारा है। यवतमाल से महाविकास अघाड़ी प्रत्याशी संजय देशमुख अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं, जिसमे शामिल होने के लिए आदित्य मंगलवार सुबह नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि, "पिछले 10 साल में चाहे केंद्र हो या राज्य, हर कोई जानता है कि जो काम होना चाहिए था, जो काम करने का वादा किया गया था वह काम हुआ है। कल 'अप्रैल फूल डे' था. दुनिया के कुछ देशों में 'अप्रैल फूल डे' मनाया जाता है। लेकिन हम इसे 'अच्छे दिन' के तौर पर मनाते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "पूरे देश में परिवर्तन की बयार चल रही है। दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, बंगाल और अन्य जगहों पर इंडी गठबंधन का ढांचा मजबूत दिख रहा है।

आढळराव पाटिल के बयान पर बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, "जो शिवसेना और एनसीपी के खिलाफ लड़ रहे थे, अब क्या हुआ, उन्होंने कुछ साल पहले, कुछ दिन पहले क्या कहा था, ये सभी जानते हैं. जब उन्होंने धोखा दिया तो लोगों को पता है कि कौन किस पार्टी में है और तस्वीर अब लोगों के सामने साफ हो गई है।"
 
उन्होंने आगे कहा, "देश में लोकतंत्र ख़त्म हो रहा है। संविधान को बड़ा ख़तरा है. ऐसे समय में हम सब मिलकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।' इसमें प्रकाश अंबेडकर की भागीदारी भी अहम है। हमारी पार्टी सभी को साथ लेकर चल रही है. महाराष्ट्र के सभी लोग हमारे साथ हैं। इससे वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है।"