logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लोकसभा में करारी हार के बाद संघ हुआ एक्टिव, भाजपा विधायकों के लिए लगाएगा कार्यशाला


नागपुर: विदर्भ सहित महाराष्ट्र में भाजपा (BJP) को लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी 23 सीटों से घटकर नौ पर आ गई है। यही 2024 में उसे 14 सीटों का नुकसान झेलना पड़ा है। भाजपा को हुए नुकसान और आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसी स्थिति न हो इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक (Rashtriya Swayam Sevak Sangh) एक्टिव हो गया है। इसके तहत संघ ने जल्द ही भाजपा विधायकों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला लगाएगा।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद संघ की ओर से कदम उठाया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संघ की ओर से विधायकों के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस सप्ताह विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संघ की ओर से मार्गदर्शन दिया जायेगा। इसके लिए पुणे में विधायकों की कार्यशाला आयोजित की गई है। इनके द्वारा राज्य के महत्वपूर्ण विधायकों को प्रशिक्षित कर समीक्षा की जायेगी। विधानसभा में लोकसभा जैसी स्थिति न हो इसके लिए संघ ने कदम उठाया है।