logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद मनपा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, 2025 में इस महीने हो सकते हैं चुनाव


नागपुर: महाराष्ट्र चुनाव में महायुति को प्रचंड जीत मिली है। भाजपा की अगुवाई वाली महायुति को 233 से ज्यादा सीटों पर जीत मिली है। वहीं महाविकास अघाड़ी को मात्र 46 सीटों से संतोष करना पड़ा है। राज्य में महायुति सरकार की वापसी के बाद अब महानगर पालिका चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जानकारों की जल्द ही मनपा चुनाव कराने का निर्णय सरकार ले सकती है। वहीं शिवसेना विधायक संजय सिरसाट ने अगले साल यानी 2025 में जनवरी-फ़रवरी में मनपा चुनाव होने की बात कही है। 

ज्ञात हो कि, 2022 मार्च में नागपुर सहित राज्य के 10 महानगर पालिका का कार्यकाल समाप्त हो गया है। जिसके बाद से इन मनपा में प्रशासक राज यानी सरकार का नियंत्रण बना हुआ है। लगभग तीन साल होने को आ गए हैं, लेकिन अभी तक मनपा के चुनाव की कोई बात नहीं चली है। विपक्षी लगातार मनपा चुनाव नहीं कराने को लेकर महायुति सरकार पर हमलावर रही है। 

नागपुर मनपा में 156 सीट 

2017 के हुए मनपा चुनाव में नागपुर मनपा की 156 सीटों पर चुनाव हुए थे। जिसमें भाजपा को बड़ी जीत मिली थी। भाजपा के 109 पार्षदों यानी नगरसेवको को जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस 29, बीएसपी 10, शिवसेना दो और एक निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली थी। 

राज्य की इन मनपा में होना है चुनाव

राज्य की नागपुर सहित 10 मनपा के चुनाव होने है। जिसमें नागपुर, अकोला, अमरावती, नाशिक, मुंबई, ठाणे, उल्हासनगर, पुणे, पिंपरी-चिंचवड और सोलापुर महानगर पालिका के चुनाव होने हैं। इसी के साथ चंद्रपुर, परभणी, लातूर, भिवंडी-निजामपुर, मालेगांव मनपा के चुनाव भी होने हैं।

विधानसभा चुनाव के परिणाम को भुनाने का मौका 

मौजूदा परिस्थिति में महायुति के लिए राज्य में बेहद अनुकूल समय है। विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, अगर जल्द ही चुनाव होते हैं तो इसका फायदा भाजपा या कहें महायुति को मिलेगा। मुंबई सहित सभी मनपा पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।