logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में हुई हिंसा के बाद हिंदू संगठन आक्रामक, दंगे में शामिल लोगों पर NSA लगाने की मांग, धार्मिक वाक्य लिखे होने की बात को बताया झूठा


नागपुर: नागपुर के महल परिसर में कल हुई हिंसा के बाद मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल ने प्रेस कांफ्रेंस कर, छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने स्थित मस्जिद के मौलवियों और इस हिंसा में शामिल सभी दंगाईयों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग की। 

हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि महल में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने स्थित मस्जिद से आवाहन कर, लोगों को इकठ्ठा किया गया, जिसके बाद वहां भीड़ जमा हुई और सुनियोजित तरीके से हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया। 

वहीं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल ने अपने प्रदर्शन के दौरान औरंजेब की प्रतिकात्मिक तस्वीर के साथ जलाए गए हरे रंग के कपड़े पर कुछ धार्मिक नारे या आयत के लेखे होने के दावे को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि यह बात सिर्फ अफवाह फैलाने और दंगा भड़काने की भावना से किया गया था। इस बात में कोई सच्चाई नहीं थी। 

हिंदू संगठनों ने कहा है आगे चलकर औरंगजेब से समर्थित कृत्यों पर किसी से कोई भी समझौता नहीं होगा। बजरंगदल की भूमिका है कि सरकार जल्द से जल्द औरंगजेब की कब्र को हटाए और दंगे में शामिल लोगों पर एनएसए लगाए।