logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तिवारी के अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में ख़ुशी का माहौल, पटाखे फोड़कर और मिठाई खिलाकर मनाया जश्न; पूर्व महापौर ने शीर्ष नेतृत्व का किया धन्यवाद


नागपुर: भाजपा (BJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी (Dayashankar Tiwari) को नागपुर शहर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अध्यक्ष बनाए जाने तिवारी के समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। शहर अध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व महापौर ने पार्टी संगठन का धन्यवाद किया है। इसी के नवनियुक्त अध्यक्ष तिवारी ने आगामी मनपा चुनाव में भाजपा के 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करने का दावा भी किया। 

नागपुर महानगर पालिका के चुनाव जल्द हो होने वाले हैं। चुनाव के पहले भाजपा में संगठन में बदलाव किया जा रहा है। इसी के तहत भाजपा ने मंगलवार को राज्य के सभी जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को बदल दिया। जिसमें नागपुर शहर और ग्रामीण भी शामिल है। भाजपा ने नागपुर महानगर अध्यक्ष पद पर दयाशंकर तिवारी को अध्यक्ष बनाया। वहीं मनोहर कुंभारे (Manohar Kumbhare) काटोल तो अनंतराव राउत (Anantrao Raut) को रामटेक क्षेत्र के अध्यक्ष होंगे। 

कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल 

तिवारी के नाम का ऐलान होते ही उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधीबाग उद्यान के पास जमा हुए और जश्न मनाया। भाजपा कर्यकर्ताओं और तिवारी समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई, वहीं पटाखे भी फोड़े। इस दौरान सभी ने तिवारी के समर्थन में नारे भी लगाए। 

2017 से भी बड़ी जीत करेंगे दर्ज 

नागपुर शहर भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व महापौर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है। अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए तिवार ने कहा कि, संघ, युवा मोर्चा में काम करते हुए आज शहर अध्यक्ष बना हूँ।