logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मतदान के बाद बावनकुले ने की शरद पवार की आलोचना, कहा - नास्तिक होने पर शेखी ....


नागपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आज कोराडी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट दिया। इस दौरान बावनकुले ने विश्वास जताया कि पहले चरण में विदर्भ की सभी सीटों पर 51 प्रतिशत से अधिक मतों से महायुति के उम्मीदवार जीतकर आएंगे।

वहीं, बावनकुले ने शरद पवार की आलोचना करते हुए ट्वीट किया। बावनकुले ने लिखा,  राम मंदिर में सीतामाई की मूर्ति क्यों नहीं? ऐसी दामाद-तलाश शरद पवार ने शुरू की है. इससे पहले यही पवार मंदिर के मुद्दे पर अपनी नाक सिकोड़कर शेखी बघारते थे कि वह नास्तिक हैं।”

बावनकुले ने लिखा, “बेहतर होता कि शरद पवार ऐसा करने से पहले राम मंदिर के बारे में थोड़ी जानकारी ले लेते. राम मंदिर में रामलला बाल रूप में विराजमान हैं लेकिन पवार को सिर्फ राजनीति में रुचि है.”

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, “खैर, जो शरद पवार चुनाव के लिए अपने घर की बहु को बाहरी मानते हैं, उनका सीता माता की चिंता करना पाखंड की पराकाष्ठा है।”