logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

एग्रो विजन में शामिल होने नागपुर पहुंचे कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे, नाफेड खरीद जल्द से जल्द शुरू होने की कही बात


नागपुर: राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे नागपुर में आयोजित कृषि प्रदर्शनी एग्रो विजन में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सलिल देशमुख के इस्तीफे के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा कि यह जानकारी मुझे आपके ज़रिए मिली, लेकिन अगर कोई बड़ा नेता आ रहा है, तो उसका स्वागत है। देशमुख परिवार इस इलाके का एक बड़ा परिवार है, इसलिए इस बारे में जो भी फ़ैसला होगा, वह हमारी पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार लेंगे।

कृषि मंत्री भरणे ने एमएसपी खरीद में कम दाम देने की शिकायतें आने की बात पर कहा कि अगर कोई MSP से कम दे रहा है, तो उसके खिलाफ सही एक्शन लिया जाएगा। पणन मंत्री खुद इस पर कड़ी नज़र रख हुए हैं। पणन विभाग और कृषि विभाग सही फैसला लेंगे।उन्होंने कहा कि यह हमारा फर्ज है कि राज्य सरकार उन किसानों के साथ खड़ी रहे जो कुदरती आफतों से परेशान हैं।

कृषि मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि हम राज्य सरकार के ज़रिए किसानों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, बुआई से लेकर कटाई तक, हम किसानों को जो भी मदद कर सकते हैं, वह करेंगे। वहीं, नाफेड खरीदी शुरू होने के सवाल पर भरणे ने कहा कि इस बारे में फ़ैसला हो चुका है और खरीद जल्द से जल्द शुरू होगी।