logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

कृषि मंत्री के बयान की हर तरफ हो रही आलोचना, शिवसेना उबाठा नेता जयश्री शेलके ने कहा - एक रुपये में बीमा देकर कोई एहसान नहीं कर रही सरकार


बुलढाणा: “आजकल भिखारी एक रुपया नहीं लेते, लेकिन हमने किसानों को एक रुपये में फसल बीमा दिया।" राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के इस वक्तव्य से उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। अलग-अलग नेता उनके इस बयान पर उन्हें जवाब दे रहे हैं।       

बुलढाणा में शिवसेना उद्धव ठाकरे पार्टी की नेता जयश्री शेलके ने भी कृषि मंत्री के बयान पर आक्रोश व्यक्त किया है। शेलके ने कहा कि अगर राज्य के कृषि मंत्री इस तरह का बयान दे रहे हैं तो यह इस राज्य के लिए बहुत शर्म की बात है।

जयश्री शेलके ने कहा कि कृषि मंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार ने एक रुपया लेकर फसल बीमा दिया, तो सरकार किसानों पर कोई अहसान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि किसानों से एक-एक रुपया लेने वाली कंगाल राज्य सरकार किसानों को फसल बीमा नहीं दे पाई है।

शेलके ने कहा कि किसानों से करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाली राज्य सरकार और ऐसे कृतघ्न और बेशर्म कृषि मंत्री की सार्वजनिक रूप से निंदा शिवसेना उद्धव ठाकरे पार्टी की नेता जयश्री शेलके ने की है। 

देखें वीडियो: