logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Ahmedabad Air India Flight Crash: नागपुर का मनीष कामदार परिवार भी हादसे में हुआ हताहत, बेटी, समधन और नाती की मौत!


नागपुर: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हुआ है, जहाँ अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। विमान जैसे ही टेकऑफ किया वैसे ही वह हादसे का शिकार हो गया। विमान में पायलट, क्र मेंबर सहित 243 लोग सवार थे। जिसमें 100 लोगों की डेड बॉडी मिल चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में नागपुर का एक परिवार भी हताहत हुआ है। जानकारी के अनुसार, हादसे में शहर के व्यापारी मनीष कामदार की बेटी, समधन और नाती की मौत होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही कामदार परिवार सड़क मार्ग से अहमदाबाद के लिए निकल गया है।

मृतकों की पहचान यशा कामदार, रुद्र मोढ़ा और रक्षा मोढ़ा के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, यशा कामदार की शादी चार साल पहले अहमदाबाद के कृष्ण मोढ़ा से हुई थी। परिवार मूलतः अहमदाबाद का था लेकिन वह लंदन में सेटल थे। शादी के बाद यशा भी लंदन चली गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ साल पहले यशा का परिवार वापस लंदन से अहमदाबाद लौट आया था। पिछले साल यशा के ससुर की कैंसर से मौत हो गई थी। 20 जून को लंदन में यशा के ससुर की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था उसी में शामिल होने के यशा अपने बेटे रुद्र और सास रक्षा के साथ लंदन जा रही थी। 

रक्षा मोढ़ा के डॉक्यूमेंट नहीं थे पूरे, लौटना था वापस
मिली जानकारी के अनुसार, यशा की सास रक्षा मोढ़ा के कुछ डॉक्यूमेंट अधूरे थे। जिसके कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के कर्मचारी उन्हें बोर्डिंग पास नहीं दे रहे थे। जिसके कारण सभी वापस लौट रहे थे। हालांकि, काफी समझाने और सारी स्थिती बताने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें प्लेन में चढ़ने दिया गया। 

अहमदाबाद के लिए निकला परिवार
एयर इंडिया का विमान करीब डेढ बजे हादसे का शिकार हुआ। वहीं दो बजे कामदार परिवार को हादसे की जानकारी मिली। घटना की पुष्टि होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार तुरंत सड़क मार्ग से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया है।