logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बाघ और मानव संघर्ष रोकने होगा एआई का इस्तेमाल, मंत्री गणेश नाईक बोले- बफरजोन के पास स्थित गांव में लगेंगे कैमरे


नागपुर: मानव और जंगली जानवर संघर्ष के बड़ी समस्या बनती जा रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद इसमें कमी आने के बजाय यह दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। वन मंत्री गणेश नाइक ने बताया कि महाराष्ट्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने और ग्रामीणों को जंगली जानवरों के हमलों से बचाने के लिए जंगलों के पास बफर जोन के गांवों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने वाले कैमरे लगाए जाएंगे।" नाइक गुरुवार को नागपुर पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात यह जानकारी दी। 

नाइक ने कहा, "नव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष को रोकने और ऐसी घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। जंगलों के पास के गांवों में बाड़ लगाने और खाई खोदने के अलावा, ग्रामीणों को जंगली जानवरों के बारे में जागरूक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। नाइक ने कहा कि इसके लिए कैम्पा वन्यजीव कोष और जरूरत पड़ने पर मैंग्रोव से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र के जंगलों में जंगली जानवरों की बढ़ती संख्या के कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष हो रहे हैं। जंगल में जानवरों की संख्या को नियंत्रित करने के उपाय किए जा रहे हैं। वह समय शाम 7:30 बजे से सुबह 7:30 बजे तक महत्वपूर्ण है। लोगों में जागरूकता लाने के लिए सोलर फेंसिंग लगाई जाएगी। इसके साथ ही कई उपाय किए जाएंगे।"

वन विभाग के अधिकारी कर रहे काम 

नागपुर जिले के पारशिवनी तहसील के नेउरवाड़ा गांव में बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गई है। नाइक ने कहा, "मृतक रवि कवडू कलसरपे (उम्र 38) खेत में काम कर रहे थे, तभी बाघ ने हमला किया। वन विभाग के अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन, भ्रांतियां और गलतफहमियां फैलाई जाती हैं। विभाग के अधिकारी किसी को नहीं बताते। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।