logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: काम करने के बावजूद वोट नहीं मिलने के मलाल से अजित दादा ने दिया होगा ऐसा बयान: अमोल मिटकरी


अकोला: अजित पवार ने संकेत दिया है कि वह आगामी विधानसभा में बारामती से चुनाव नहीं लड़ेंगे. अजित पवार के इस रवैये से राष्ट्रवादी कांग्रेस में खलबली मच गई है. एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

मिटकरी ने कहा कि पिछले 35 वर्षों में अजित पवार ने बारामती में बड़े विकास कार्य किए हैं. इसके बाद भी अजितदादा और पार्टी को इस बात का मलाल है कि बारामती विधानसभा ने उन्हें लोकसभा में वोट नहीं दिया.

विधायक अमोल मिटकरी ने कहा कि शायद इसीलिए दादा ने यह बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दादा को इस बात का अफसोस है कि बारामती में सबसे बड़ा शादीखाना स्थापित करने के बावजूद मुसलमानों ने अजित दादा को वोट नहीं दिया.

उन्होंने कहा कि इन सभी राजनीतिक घटनाक्रमों की पृष्ठभूमि में दादा ने ऐसा बयान दिया है. मिटकरी ने कहा है कि मेरी इच्छा है कि दादा एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर बारामती से विधानसभा चुनाव लड़ें.