logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक नतीकोद्दिन खतीब वंचित में हुए शामिल, पार्टी ने बताया उम्मीदवार


अकोला: विधानसभा चुनाव के पहले दल-बदल तेज हो गया है। गुरुवार को कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा। जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और बालापुर से पूर्व विधायक नतीकोद्दिन खतीब वंचित बहुजन अघाड़ी में शामिल हो गए। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में नतीकोद्दिन ने पार्टी की सदस्य्ता ली।

बतादें कि, नतीकोद्दिन खतीब जिले में कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते रहे हैं। वह कांग्रेस की तरफ से दो बार विधान परिषद् के सदस्य भी रह चुके हैं।खतीब की मुस्लिम समाज सहित अन्य वर्गो में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। वहीं वंचित में शामिल होते ही पार्टी ने उन्हें बालापुर से आगामी विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार भी बना दिया है। 

2019 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना उद्धव ठाकरे के नितिन देशमुख को जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे नंबर पर वंचित बहुजन अघाड़ी रही। एआईएमआईएम के उम्मदीवार तीसरे नंबर पर रहे। 

बालापुर में बड़ी संख्या में मुस्लिम जनसँख्या 
बालापुर विधानसभा सीट राज्य की उन विधानसभा सीटों मेसे एक हैं, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम जनसँख्या है।