logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: बारिश से जिले में बिगड़े हालत, कई तहसीलों में बाढ़ जैसी स्थिति; सैकड़ो हेक्टर फसल पानी में बही


अकोला: जिले में पिछले एक हफ्ते से शुरू बारिश से हालत बिगड़ गए हैं। पातुर, आकोट, मंगलुरपीर तहसील में बाढ़ जैसे हालत है। मूसलाधार बारिश के कारण एक तरफ जहां जन-जीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं दूसरी तरफ सैकड़ो एकड़ में लगी फसल पानी में बह गई है। बारिश से प्रभावित लोगों और किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द राहत की मांग की है।

जिलाधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

अकोला जिले में बारिश हो रही है और सभी सात तालुकाओं में भारी बारिश हुई है. 3 सितंबर को पातुर तहसील में भारी बारिश के कारण नदियों और नहरों में बाढ़ आ गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नदी में बाढ़ आने से पातुर शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे किसानों और नागरिकों को भारी नुकसान हुआ। इसे देखने के लिए, कलेक्टर अजीत कुंभारी ने पातुर तहसील का तत्काल दौरा किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी किनारे के लोगों से बाढ़ पीड़ितों को ढाढ़स बंधाते हुए सतर्क रहने की अपील की।

विश्वामित्र नदी में बही महिला

तहसील में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों में बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ में चानी निवासी 50 वर्षीय रुक्मिणी दशरथ पवार विश्वामित्र नदी में बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही ठाणेदार रवींद्र लांडे बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव ढूढ़ने का प्रयास किया। हालांकि, शाम तक शव नहीं मिला। आज बुधवार सुबह सात बजे महिला का शव घटना से डेढ़ किलोमीटर दूर शव दिखाई दिया। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है।