logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: महायुति की लहर के बावजूद अकोला पश्चिम में भाजपा ने किया हार का सामना, विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारी पार्टी से निलंबित


अकोला: अकोला पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी विजय अग्रवाल की विधानसभा में हार हुई। राज्य और जिले में महायुति की लहर के बावजूद यहां भाजपा प्रत्याशी हारे। इसके बाद भाजपा ने पार्टी विरोधी कार्रवाई करने वाले सात पदाधिकारियों का पता लगा लिया है और उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इनमें पूर्व भाजपा महापौर अश्विनी हटवलने, उनके पति प्रतुल हटवलने, पूर्व नगरसेवक हरिभाऊ काले, आशीष पवित्रकर, गिरीश गोखले और अन्य भाजपा पदाधिकारी शामिल हैं।

इन सभी पर पार्टी विरोधी कार्रवाई के कारण बीजेपी प्रत्याशी की हार का आरोप लगाया गया है। इन सभी पदाधिकारियों की नाराजगी से अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।