logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: चलती एसटी में लगी आग, बस जलकर ख़ाक; 20 यात्री थे सवार


अकोला: अकोला जिले के अकोट तहसील में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक राज्य परिवहन निगम की बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बस में फ़ैल गई। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बस में 20 यात्री बैठे हुए थे। आग लगने की आभास होते ही चालक ने बस को किनारे लगाया और सभी यात्रियों को निचे उतारा जिससे एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। यह घटना आज रविवार सुबह अकोट से शाहनूर मार्ग पर घटी।

एसटी कॉर्पोरेशन की बसें शाहनूर से अकोला तक चलती हैं। आज सुबह शाहनूर से यात्रियों को लेकर एक बस अकोट के लिए रवाना हुई। जब बस पोपटखेड से अकोट जा रही थी, उसी मार्ग पर बोर्डी जंक्शन पर अचानक बस से धुआं निकलने लगा। जब ड्राइवर ने बस से धुआं निकलता देखा तो उसने बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। और सभी यात्रियों को निचे उतारा। 

बस में लगी भीषण आग को देखकर यात्रियों में काफी भय व्याप्त हो गया। आग की घटना में एसटी कॉर्पोरेशन की बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया। एसटी कॉर्पोरेशन की बस में आग लगने की सूचना अकोट अग्निशमन विभाग को दी गई। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं, पूरी बस आग की चपेट में आ चुकी थी। दमकल विभाग ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि एसटी बस के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी।