logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने ली जिला नियोजन समिति की बैठक, 374 करोड़ के कामों को दी मंजूरी


अकोला: जिला नियोजन समिति की बैठक में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिला वार्षिक योजना के अंतर्गत मार्च के अंत तक 374 करोड़ 21 लाख रुपए के व्यय को मंजूरी दी गई। जिले के समग्र विकास को देखते हुए भविष्य के लिए अधिक से अधिक कार्यों की योजना बनाने और समय पर कार्य प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश राज्य के श्रम मंत्री और जिले के पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने इस बैठक में दिए।

बैठक में जिला वार्षिक सामान्य योजना में 270 करोड़ 77 लाख रुपए, अनुसूचित जाति योजना में 87 करोड़ 98 लाख रुपए और आदिवासी योजना में 15 करोड़ 45 लाख रुपए के व्यय को मंजूरी दी गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला वार्षिक सामान्य योजना, अनुसूचित जाति योजना और आदिवासी योजना के अंतर्गत 437 करोड़ 51 लाख रुपए के निधि को मंजूरी दी गई है। बीज और उर्वरक जैसे कृषि आदानों की बिक्री में लीकेज की बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही हैं।

इसलिए पालकमंत्री ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे मामले पाए जाने पर सीधे कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। साथ ही, फसल बीमा कंपनी एचडीएफसी एग्रो के खिलाफ पंचनामा की उचित प्रक्रिया पूरी न करने का मामला दर्ज किया गया है और कृषि विभाग इस कंपनी द्वारा प्रस्तुत किए गए फर्जी पंचनामा को पुलिस में दर्ज करे और पुलिस इस संबंध में जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, यह भी पालकमंत्री ने निर्देश दिए।

जिले में विभिन्न एजेंसियों को नियोजन समिति के निधि से किए जाने वाले विकास कार्यों की सख्ती से योजना बनानी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निर्धारित समय के भीतर काम पूरा हो। प्रशासकीय और तकनीकी मंजूरी की प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में पालकमंत्री ने प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।