logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: कांग्रेस पार्टी में हिंदुओं के लिए जगह नहीं, किया जा रहा नजरअंदाज; महानगर महासचिव रवि शिंदे का विधायक साजिद पठान पर बड़ा आरोप


अकोला: अकोला नगर निगम चुनाव में प्रभाग 2 से कांग्रेस की महिला उम्मीदवार चांदनी शिंदे को 643 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह उजागर हो गई है। पूर्व पार्षद चांदनी शिंदे और महानगर महासचिव रवि शिंदे ने हार के लिए अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक साजिद खान पठान को जिम्मेदार ठहराया है।


चांदनी शिंदे ने आरोप लगाया कि उन्होंने हार के लिए MLA साजिद खान पठान को जिम्मेदार माना क्योंकि उन्होंने बार-बार वार्ड के मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रचार के लिए आने की रिक्वेस्ट के बावजूद चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हुए। यदि MLA का सहयोग होता, तो मुस्लिम समुदाय के मतों से पार्टी को लाभ मिलता।

रवि शिंदे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हिंदुओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और पार्टी में कोई स्पष्ट विचारधारा (आइडियोलॉजी) नहीं बची है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन MLA ने पार्टी के 21 नगरसेवक चुने जाने का क्रेडिट लिया, उन्हें वार्ड नंबर 2 में हार का भी जिम्मेदार माना जाना चाहिए।

हार के बाद इस्तीफ़े


हार के बाद चांदनी शिंदे और रवि शिंदे ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया। उन्होंने पार्टी और MLA के काम करने के तरीकों पर गंभीर आरोप लगाए। चांदनी शिंदे ने कहा कि MLA ने जानबूझकर उन्हें हराया और चुनाव में समर्थन नहीं दिया। प्रभाग नंबर 2 में हार के बाद कांग्रेस के भीतर मतभेद और नाराज़गी सामने आई है। 2017 के मनपा चुनावों में दबदबा रखने वाली कांग्रेस इस बार पूरी तरह से हार गई। पार्टी के लिए यह हार आत्मचिंतन का विषय है।