logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: नवनिर्वाचित सांसद अनूप धोत्रे ने बनाया 100 दिन का रोडमैप, शुरू की बैठक


अकोला: अकोला के नवनिर्वाचित सांसद अनूप धोत्रे ने भारतीय जनता पार्टी और महायुति के नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर 100 दिन का रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत उन्होंने रेलवे स्टेशन का दौरा किया और विभिन्न अधिकारियों के साथ चर्चा की।  

सांसद अनुप धोत्रे ने रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया और रेलवे क्षेत्र में साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही दक्षिण और मध्य रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की और विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर रेलवे विभाग के अधिकारियों से चर्चा की।

इस अवसर पर धोत्रे ने रेल यात्रियों से बातचीत की और रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को होने वाली समस्याओं के बारे में जाना। ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों से चर्चा की और रेलवे अधिकारियों को इन समस्याओं को तुरंत हल करने का आदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष जयंत मसने, विजय अग्रवाल गिरीश जोशी अक्षय जोशी मोहन पारधी राघव ताले महेंद्र गोयनका रवि शर्मा केशव ताथोड़, स्टेशन मास्टर संतोष कावले, सिटी ट्रैफिक इंस्पेक्टर किनगे, जीआरपी थानेदार अर्चना गाडगे, थानेदार मुनूस खान और रेलवे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।