logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: एसीबी के रडार पर फिर नितिन देशमुख! जिला परिषद् सीईओ से जिप सदस्य रहते किए कामों का माँगा ब्यौरा


अकोला: जिले के बालापुर विधानसभा क्षेत्र के उद्धव सेना विधायक और जिला प्रमुख नितिन देशमुख (Nitin Deshmukh) के भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (ACB) के रडार पर आने की खबर है। विश्वस्त सूत्र से पता चला है कि अमरावती भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने जिला परिषद प्रशासन (Zilla Parishad) को उस अवधि के संबंध में एक पत्र दिया है, जिस दौरान विधायक देशमुख जिला परिषद के सदस्य थे।

राज्य में महा विकास अघाड़ी के सत्ता में आने के बाद अमरावती एसीबी ने महायुति सरकार के दौरान उद्धव सेना के विधायक नितिन देशमुख की जांच शुरू की. इस बीच लंबे समय के बाद खबर है कि एसीबी की टीम ने अचानक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को एक पत्र भेजा है. देशमुख ने जिला परिषद के सदस्य रहते हुए जिला परिषद द्वारा उपयोग की गई विकास निधि, किए गए कार्यों और सदस्य के रूप में प्राप्त भत्तों की पूरी जानकारी मांगी है। 'एसीबी' के पत्र ने जिले के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।