logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

एकनाथ शिंदे की आज सभी बैठकें रद्द, डॉक्टर ने आराम की सलाह दी


मुंबई: जहां एक ओर महाराष्ट्र में सत्ता गठन की हलचल जारी है। वहीं दूसरी ओर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आज की सभी बैठकें रद्द कर दी गई हैं। एकनाथ शिंदे ने आज विधायकों की बैठक बुलाई थी। लेकिन डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है, इसलिए उनकी सभी बैठकें रद्द कर दी गई हैं।

कल रविवार को एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में बताया था कि मुख्यमंत्री पद को लेकर सोमवार को बैठक कर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया था, तबियत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें आराम करने को कहा गया है। 

एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा था कि व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद वह अपने गांव आराम करने आए थे। लोग उनसे वहां मिलने आ रहे थे। आराम नहीं होने कारण वह बीमार पड़ गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व को बिना शर्त समर्थन दे दिया है और वो अमित शाह, नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए फैसले का समर्थन करेंगे। 

वहीं, एकनाथ शिंदे के बयान के मुताबिक आज सोमवार को मुख्यमंत्री पद को लेकर होने वाली बैठक होनी थी। लेकिन तबियत बिगड़ने के कारण अब शिंदे इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसका मतलब ये हुआ कि यह बैठक भी नहीं हो पाएगी और सीएम के चेहरे की आधिकारिक घोषणा को लेकर, जैसा सस्पेंस चला रहा है, वो बरकरार रहेगा।