logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती हवाई अड्डे का उद्घाटन, नाम परिवर्तन को लेकर छिड़ा विवाद, अमरावती निवासियों की भावनाओं से खिलवाड़?


अमरावती: बहुप्रतीक्षित अमरावती हवाई अड्डे का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य मंत्रियों द्वारा बड़े धूमधाम से किया गया। लेकिन उद्घाटन के समय नाम परिवर्तन को लेकर विवाद भड़क गया। अमरावती हवाई अड्डे का नाम डॉ. पंजाबराव देशमुख के नाम पर रखने की मांग की गई तो दूसरी ओर संत गुलाबराव महाराज का नाम सामने आया। विपक्षी पार्टियों के नेताओं का कहना है कि बिना किसी आधिकारिक घोषणा के, एयरपोर्ट और एयरलाइन ने एक बड़ी गलती करके अमरावती के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। अमरावती के सांसद बलवंत वानखड़े ने यह मांग की है कि अमरावती हवाई अड्डे का नाम डॉ पंजाबराव देशमुख के नाम पर रखा जाए और नाम नहीं दिए जाने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।

सांसद बलवंत वानखड़े ने कहा कि गुलाब महाराजा के प्रति कोई नाराजगी नहीं है, उनका सम्मान है, लेकिन अमरावती हवाई अड्डा पंजाबराव देशमुख की कर्मभूमि है। देश के पहले कृषि मंत्री पंजाबराव देशमुख थे। वह संविधान सभा के सदस्य भी थे। पंजाबराव देशमुख का काम महान है। उन्होंने चेतवानी दी कि पंजाबराव देशमुख का नाम न आने से कई लोग आहत हुए हैं और आने वाले दिनों में इसका बड़ा विरोध होगा।

वहीं, एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी ने भी पंजाबराव देशमुख का नाम देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कृपया इसे यथाशीघ्र हल करें तथा दो नामों में से कोई एक नाम बताएं। इस गलती के कारण लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बोडे ने मांग की कि नाम को लेकर भ्रम दूर किया जाना चाहिए।