logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amaravti: अमित शाह के सुनील तटकरे के घर भोजन करने की बात से रायगढ़ पालकमंत्री पद को लेकर बढ़ी हलचल, पालकमंत्री बावनकुले ने दी सफाई


अमरावती: महाराष्ट्र में पालक मंत्री पदों को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस दौरे के दौरान अमित शाह सुतारवाड़ी में अजित पवार गुट के सांसद सुनील तटकरे के घर दोपहर भोजन पर जाएंगे।

यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर रही है, खासकर जब राज्य में नाशिक और पालघर के पालक मंत्री पदों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नाशिक के पालक मंत्री पद पर लगी रोक अब भी बरकरार है और रायगढ़ जिले के पालक मंत्री पद को लेकर भरत गोगावले और अदिति तटकरे के बीच नाम को लेकर चर्चा जोरों पर है।

गृह मंत्री की इस निजी यात्रा को लेकर शिंदे गुट के मंत्री भरत गोगावले के समर्थकों ने नाराजगी जताई है और इसे सत्ता संतुलन में असमानता के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इस मुद्दे पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने स्थिति को संभालते हुए स्पष्ट किया, "इस दौरे का कोई राजनीतिक अर्थ न निकाला जाए। गृह मंत्री अमित शाह तटकरे के घर यदि भोजन के लिए जा रहे हैं, तो इसमें शिंदे गुट या गोगावले को नाराज होने की कोई आवश्यकता नहीं है।"