logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- हम सेकुलर, सभी को लेकर चलते हैं


नागपुर: पांच राज्यों में होने वाला विधानसभा चुनाव अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर वोटो के लिए तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। शाह के इस आरोप पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा लोगों को बाँटने के काम करती है। हम सेकुलर है और सभी को साथ लेकर चलती है।"

खरगे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे की बेटी के शादी में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे थे। जहां नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चौहान, बालासाहेब थोरात, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार, पूर्व मंत्री विलास मुत्तेमवार, शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे सहित कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

देखें वीडियो: