logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Hingoli: अमित शाह का बड़ा बयान, कहा - महाविकास अघाड़ी कितनी भी कोशिश कर ले हम वक्फ कानून को बदलकर रहेंगे


हिंगोली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज विदर्भ में तीन जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली सभा हिंगोली में संपन्न हुई। वह महायुति के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए यहां आए थे। इस दौरान शाह ने विपक्ष पर जोरदार हमल बोलते हुए विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि आपको जितना विरोध करना है कर लो, नरेन्द्र मोदी सरकार डंके की चोट पर वक्फ कानून बदलकर रहेगी।

शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “अभी कर्नाटक में वक्फ बोर्ड ने गांव के गांव, मंदिर, किसानों की भूमि व लोगों के घर वक्फ की संपत्ति घोषित कर दिए। हम वक्फ कानून में संशोधन का बिल लाए हैं, लेकिन शरद पवार एंड कंपनी इस बिल का विरोध कर रहे हैं। आपको जितना विरोध करना है कर लो, नरेन्द्र मोदी सरकार डंके की चोट पर वक्फ कानून बदलकर रहेगी।”

वहीं, उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए शाह ने कहा, “ये उद्धव सेना के लोग औरंगजेब फैन क्लब की गोदी में बैठे हैं। उद्धव बाबू आप हिंदुत्व को पाखंड कहने वालों के साथ बैठे हो। संभाजी नगर नाम का विरोध करने वालों के साथ बैठे हो। कसाब को बिरयानी खिलाने वालों के साथ बैठे हो और राम मंदिर का विरोध करने वालों के साथ बैठे हो। जरा याद करना कि आपके पिताजी महाराष्ट्र को किस रास्ते पर ले गए थे और आप किस रास्ते पर चल रहे हो।”