logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

देश के 150 जिलाधिकारी को फ़ोन पर अमित शाह ने धमकाया, नाना पटोले ने लगाया बड़ा आरोप


नागपुर: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को लेकर बड़ा दावा किया है। पटोले ने कहा कि, शाह ने देश के 150 जिलाधिकारियों को फ़ोन कर धमकाया है।" रविवार को नागपुर स्तिथ आवास पर पटोले ने पत्रकारों से बात की। जहां यह दावा किया। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, भाजपा (BJP) चुनाव हार चुकी है, जिसके कारण वह डरी हुई है। 

पटोले ने कहा, "हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि यह चुनाव जनता ने मोदी सरकार के खिलाफ किया है। इंडिया गठबंधन के जरिए राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के जरिए गारंटी दी। चुनाव सरकार और जनता के बीच हुआ है, इसलिए एग्जिट पोल के नतीजे भले ही बीजेपी के पक्ष में हों, लेकिन इंडिया को देश में बहुमत मिलेगा।"

अमित शाह को लेकर दावा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "देश में चौतरफ़ा युद्ध छिड़ गया है। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 150 जिला कलेक्टरों को फोन कर धमकी दी है। इससे पता चलता है कि भाजपा डरी हुई है।" इसी के साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं से एग्जिट पोल से नहीं डरने की अपील की है।

मतदान तक कोई न जाए बाहर 

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुई बैठक को लेकर जानकारी देते हुए पटोले ने कहा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ ऑनलाइन बैठक हुई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आखिरी वोट की गिनती होने तक बाहर नहीं जाने को कहा है।" इसी के साथ पटोले ने राज्य की 35 से 40 सीट जीतने का दावा किया है।