logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

23 अप्रैल को अकोला आएंगे अमित शाह, अनूप धोत्रे के प्रचार हेतु आयोजित सभा में होंगे शामिल


अकोला: केंद्रीय मंत्री अमित शाह मंगलवार 23 अप्रैल को अकोला के दौरे पर हैं. वो यहां भाजपा उम्मीदवार अनूप धोत्रे के प्रचार के लिए आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

दूसरे चरण के मतदान में कुछ ही दिन बचे हैं और चुनाव प्रचार जोरों पर है. बीजेपी उम्मीदवार अनूप संजय धोत्रे के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा अकोला क्रिकेट क्लब मैदान पर होनी थी। लेकिन किसी कारणवश यह सभा रद्द कर दी गई।

अब अमित शाह अकोला में सभा करने वाले हैं। इसी के चलते 23 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अकोट में सभा करेंगे। वहीं, बीजपी प्रदेश अध्यक्ष  चंद्रशेखर बावनकुले कल 22 तारीख को अकोला के तेलहारा, वाडेगांव, अकोला में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में विभिन्न बैठकें करेंगे।