logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर दौरे पर पहुंचे अमित ठाकरे; छात्र को कंधे पर बिठाया; छात्राओं के साथ खिंचवाई तस्वीर; पेपर लिक को लेकर राज्य सरकार पर बोला हमला


नागपुर: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमित ठाकरे नागपुर दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने शहर के विभिन्न कॉलेजों का दौरा कर छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान उन्होंने कॉलेजों के प्राचार्यों से भी मुलाकात की और छात्रों से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमित ठाकरे छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आक्रामक नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में वह इन दिनों राज्य के दौरे पर हैं और दो दिवसीय नागपुर दौरे पर पहुंचे हैं। दौरे के दूसरे दिन ठाकरे ने संविधान चौक पहुंचकर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिन की शुरुआत की। इसके बाद वह उत्तर नागपुर के सिंधु महाविद्यालय पहुंचे, जहां मनसे कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने के बाद ठाकरे ने कॉलेज के छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान छात्रों और बच्चों के बीच उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, एक छोटे बच्चे को अपने कंधे पर बैठाकर कॉलेज परिसर में पहुंचे, तो वहीं मेहंदी लगा रही छात्राओं से अपनी पत्नी के नाम की मेहंदी भी हाथ पर लगवाई। इसी के साथ उन्होंने कॉलेज का निरीक्षण भी किया।

छात्रों से संवाद के बाद ठाकरे ने कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात की और छात्रों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की। पत्रकारों से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि, छात्रों की समस्या जानने के लिए हम महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं। बच्चे को कंधे पर उठाने के सवाल पर ठाकरे ने कहा कि, उन्हें इस तरह बच्चों से मिलना अच्छा लगता है। वहीं पेपर लीक को लेकर उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को घेरा।