logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अमोल मिटकरी ने गुलाबराव पाटिल और वडेट्टीवार पर किया पलटवार; एक से पूछा सवाल, दूसरे को दिया करारा जवाब


अकोला: राज्य के जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि वित्त विभाग जैसा कोई बेकार विभाग है ही नहीं. इस पर एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी ने गुलाबराव पाटिल पर पलटवार किया है.

विधायक मिटकारी ने पूछा कि गुलाबराव पाटिल के खाते में कितनी फाइलें अटकी हैं? क्या हमें इसका हिसाब देना चाहिए? मिटकरी ने मांग की है कि मुख्यमंत्री को सीधे गुलाबराव पाटिल के बयान का जवाब देना चाहिए.

विधायक मिटकरी ने कहा, “नगर विकास विभाग में मुख्यमंत्री के पास कितनी फाइलें अटकी हैं? क्या अब हमें ये सवाल उठाना चाहिए?” वहीं, मिटकरी ने विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार के ‘अजीत पवार मोदी के नाम पर जीने’ वाले बयान पर की आलोचना की है।

विधायक मिटकरी ने पलटवार करते हुए कहा कि विजय वडेट्टीवार खुद चंद्रपुर जिले में अवैध धंधों के भरोसे जी रहे हैं. विधायक ने कहा कि यदि चंद्रपुर जिले में शराब पर प्रतिबंध लगाया गया तो वडेट्टीवार का खाना-पानी बंद हो जाएगा.