logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati एयरपोर्ट के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताई खुशी, कहा- विदर्भ में उद्योग और संचार की होगी वृद्धि


नागपुर: लंबे इंतजार के बाद बुधवार को अमरावती के नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार सहित कैबिनेट की मौजूदगी में एयरपोर्ट को जनता को समर्पित किया गया। एयरपोर्ट के शुरु होने से अमरावती सहित पश्चिम विदर्भ के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। अमरावती एयरपोर्ट के शुरु होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई। यही नहीं पीएम ने यह भी कहा कि, इससे विदर्भ में उद्योग और संचार को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापू ने अमरावती एयरपोर्ट की शुरुआत को मील का पत्थर बताया। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "बुधवार का दिन विदर्भ के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के साथ अमरावती एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला।"

उन्होंने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, यह आरसीएस-वीजीएफ वित्त पोषित एयरपोर्ट एलायंस एयर की पहली आरसीएस अमरावती-मुंबई उड़ान के साथ उड़ान भरेगा। इसके अलावा, जल्द ही दक्षिण एशिया के सबसे बड़े एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) में एक डेमो उड़ान भी देखी, जो भारत के समग्र विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक बड़ी छलांग है।"

केंद्रीय मंत्री के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए पीएम ने एयरपोर्ट की शुरुआत को ऐतिहासिक बताई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स पर लिखा, "महाराष्ट्र, विशेषकर विदर्भ के लिए अच्छी खबर। अमरावती में कार्यशील हवाई अड्डे से व्यापार और संचार में वृद्धि होगी।"