logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: भीषण गर्मी के बीच अंजनगांव सुर्जी में अग्निकांड, डेयरी और सोलर एजेंसी जलकर खाक


अमरावती: अमरावती जिले में 45 डिग्री तापमान से लोग पहले ही परेशान हैं, वहीं अंजनगांव सुर्जी शहर के शिक्षक कॉलोनी क्षेत्र में दोपहर के समय भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आग में वृंदावन दूध डेयरी और नियती सोलर एजेंसी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

जानकारी के अनुसार वृंदावन दूध डेयरी में रखे फ्रीजर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद भीषण गर्मी के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग पास स्थित नियती सोलर एजेंसी तक पहुंच गई।

कुछ ही मिनटों में दोनों दुकानों का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पूरा माल जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में करीब 15 से 16 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, जिससे व्यापारियों पर बड़ा आर्थिक संकट आ गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अग्निशमन दल काफी देर से मौके पर पहुंचा, जिससे आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। घटना के बाद नागरिकों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।