logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: कृषि विद्यालयों के लिए किट खरीदी में 1.20 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार, सुरेश धास ने लगाए गंभीर आरोप


अमरावती: भारतीय जनता पार्टी विधायक सुरेश धास ने अमरावती संभागीय कृषि संयुक्त निदेशक (जेडीए) प्रमोद लाहले पर घोटाला होने का आरोप लगाया है। धास ने आरोप लगाया गया है कि लाहले ने कृषि विद्यालयों के लिए किट खरीदी में 1.20 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है। इसको लेकर भाजपा विधायक ने सबूतों के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रमुख सचिव (कृषि) विकास चंद रस्तोगी और कृषि आयुक्त सूरज मंधारे से शिकायत की हैं।

अपनी शिकायत में भाजपा विधायक ने एसआईटी गठित कर जाँच करने की मांग की। धास ने आरोप लगाया है कि, जब लाहले यवतमाल में जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी थे, तब उन्होंने सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए जिले में कृषि विद्यालयों के लिए किट खरीदी के आदेश दिए थे। धास ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आपूर्तिकर्ता ने किट में एक भी सामान दिए बिना लाहले को बिल थमा दिए और कागजों पर आपूर्तिकर्ता को 2025 में 50 लाख रुपये और 2024 में 77 लाख रुपये की खरीद दिखाकर 1.20 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया।

धास ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मुझे जानकारी देने के संदेह में, कुछ अधिकारियों के निलंबन और विभागीय जांच के प्रस्ताव मंत्रालय को फीस के आधार पर भेजे जा रहे हैं। संपर्क करने पर जेडीए प्रमोद लाहले ने आरोपों से इनकार किया और मामले पर आगे बात करने से इनकार कर दिया।