logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: नहीं बढ़ रही कपास की कीमत, किसान फसल रोक बैठे कर रहे बढ़ोतरी का इंतजार


अमरावती: अमरावती के स्थानीय बाजार में सरकी की मांग बढ़ने से उसके दाम में 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हो गई है। इस बढ़ोतरी का असर कपास के दामों पर अब तक नजर नहीं आ रहा। बाजार में अभी भी कपास की कीमत 7250 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक ही है।अभी भी बहुत से  किसानों ने दरवृद्धि की उम्मीद में कपास का स्टॉक किया हुआ है।

कपास की खरीदारी 24 मार्च से सीसीआई द्वारा बंद कर दी गई थी। ग्रेड घटाने के कारण सीसीआई का समर्थन मूल्य 7421 रुपये था। वहीं, पहले सरकी का दाम 3300 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 26 मार्च तक बढ़कर 3750 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। गर्मी के मौसम में सरकी के दाम में हर साल बढ़ोतरी होती है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का भी असर दरों पर पड़ता है।

हालांकि, कपास के दामों में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इस बारे में कोई निश्चितता नहीं है कि आगे और वृद्धि होगी या ये दाम स्थिर रहेंगे। पिछले साल अधिक बारिश के कारण कपास की फसल को भारी नुकसान हुआ था। सरकी की दरों में वृद्धि होने के बावजूद, कपास के दाम में अभी तक कोई वृद्धि नहीं हुई है। कपास की कीमत पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार का भी असर है। रुपया-डॉलर की दर में उतार-चढ़ाव और चीन के गारमेंट उत्पादन पर अमेरिका द्वारा बढ़ाए गए टैरिफ के कारण अपने देश में कपास की कीमत स्थिर बनी हुई है।