logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता में ढील देने की मांग, विधायक प्रताप अडसड ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र


अमरावती: धामणगांव रेलवे विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतापअडसड ने विधान परिषद चुनाव के मद्देनज़र ग्रामीण क्षेत्रों में लागू आचार संहिता को शिथिल करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने राज्य चुनाव आयोग को पत्र भेजा है।

विधायक अडसड का कहना है कि, "अमरावती जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव अब तक नहीं हुए हैं, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधि इस विधान परिषद चुनाव प्रक्रिया से जुड़े नहीं हैं। इसके बावजूद आचार संहिता लागू होने से ग्रामीण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।"

उन्होंने पत्र में कहा है कि, "ग्रामीण इलाकों में किसानों और ग्रामवासियों के लिए बेहद जरूरी विकास कार्य मंजूर हैं, जिनमें पांदण रास्ते, पुल निर्माण, सड़कें, नालियां और पानी की समस्या से जुड़े कार्य शामिल हैं। लेकिन आचार संहिता के कारण इन कार्यों के क्रियान्वयन में बाधा आ रही है।"

विधायक ने यह भी कहा कि जल्द ही मानसून शुरू होने वाला है और उससे पहले किसानों के लिए खेतों तक पहुंचने हेतु पांदण रास्तों का निर्माण जरूरी है। कई गांवों में रास्तों के अभाव में किसानों की खेती प्रभावित होने और जमीन पड़ी रहने की आशंका है।

इसी को देखते हुए विधायक प्रतापदादा अडसड ने राज्य चुनाव आयोग से मांग की है कि अमरावती जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को जारी रखने के लिए आचार संहिता में शिथिलता दी जाए, ताकि आम जनता और किसानों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।