logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: बच्चू कडु के समर्थन में प्रहार कार्यकर्ताओं ने अर्द्धसमाधि लेकर किया आंदोलन, सरकार पर लगाए कई आरोप


अमरावती: किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू द्वारा आहूत अन्न बहिष्कार आंदोलन का आज पांचवा दिन है। एक तरफ जहां कडु को समर्थन देने के लिए नेताओं का पहुंचना जारी है, वहीं दूसरी तरफ अमरावती जिले में जगह-जगह प्रहार कार्यकर्ता और किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

टायर जला और अर्द्धसमाधि लेकर किया आंदोलन


अमरावती जिले में एक टोल प्लाजा के पास टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया गया। इसके कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। पुलिस सुरक्षा में विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। यही नहीं प्रहार के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से खुद को जमीन में गाड़ दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों का विरोध किया और चेतावनी दी कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

जल्द नहीं लिया फैसला तो आंदोलन होगा उग्र 

बच्चू कडू का अन्न बहिष्कार आंदोलन पांच दिनों से चल रहा है और सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनके समर्थकों ने चेतवानी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही कोई फैसला नहीं लिया गया तो विरोध और भी उग्र रूप ले लेगा।