logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: राष्ट्रीयकृत बैंकों का करीब 1,500 करोड़ का कर्ज बकाया, कर्जमाफी के इंतजार में किसानों ने नहीं चुकाए पैसे


अमरावती: जिले के किसानों पर राष्ट्रीयकृत बैंकों का करीब 1,500 करोड़ का कर्ज बकाया है। कर्जमाफी की चर्चाओं के बीच पिछले वर्ष 1,29,447 किसानों ने बैंकों से लिया गया कर्ज चुकाया नहीं है, जिससे बैंकिंग प्रणाली पर भी दबाव बढ़ गया है।

कर्ज की वसूली नहीं होने के कारण बैंकों ने अब किसानों को नए कर्ज देना बंद कर दिया है। इसका सीधा असर आगामी खरीफ सीजन पर पड़ने की आशंका है। बड़ी संख्या में किसान इस सीजन में खेती के लिए जरूरी कर्ज से वंचित हो सकते हैं। इस साल अब तक केवल डेढ़ महीने में 6,936 नियमित खाताधारक किसानों को 513.10 करोड़ रुपये का कर्ज वितरित किया गया है। ये कर्ज सिर्फ उन्हीं किसानों को दिया गया है  जिन्होंने पिछला कर्ज समय पर चुकाया है।

हालांकि लाखों किसान ऐसे हैं जिनका पिछला कर्ज बकाया है और वे अब बैंकों से नया कर्ज लेने में मुश्किल स्थिति में आ गए हैं।  बैंक अधिकारियों का कहना है कि किसानों द्वारा पिछले कर्ज नहीं चुकाए जाने से बैंक नए कर्ज  नहीं दे रहे. अगर यही स्तिथि रही तो बहुत से किसान आर्थिक अड़चन में आ सकते है।