logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती एयरपोर्ट को दिया गया पंजाबराव देशमुख का नाम, एलायंस एयर के निमंत्रण पत्र में उल्लेख


अमरावती: अमरावती के नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों होने वाला है। उद्घाटन के पहले एयरपोर्ट को नाम देने की मांग की जा रही है। इसी मांग के बीच एलायंस एयर निमंत्रण पत्र सामने आया है, जिसमें कंपनी ने अमरावती एयरपोर्ट का उल्लेख डॉक्टर पंजाबराव देशमुख अमरावती एयरपोर्ट उल्लेख किया है। यह पत्रिका वायरल हो गई है, जिसके बाद चर्चा तेज हे गई है कि, क्या सरकार ने एयरपोर्ट का नाम करण कर दिया है?

अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट का 16 अप्रैल को उद्घटान होने वाला है। लेकिन इस एयर पोर्ट के नाम पर अभी भी सस्पेंस है।  वैसे एलायंस एयर ने अपने निमंत्रण पत्र पर एयरपोर्ट का  नाम 'शिक्षण महर्षि डॉ. पंजाबराव उपाख्य भाऊसाहेब देशमुख' अंकित किया  है।  हालांकि, इस नाम को लेकर अभी तक राज्य और केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होने से भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

एलायंस एयर के चेयरमैन अमित कुमार ने 16 अप्रैल को होने वाले उद्घाटन समारोह के लिए जिले के सांसद बलवंत वानखड़े को निमंत्रण पत्र भेजा है, जिसमें एयरपोर्ट का नाम ‘डॉ  'पंजाबराव देशमुख अमरावती एयर पोर्ट ' के रूप में किया गया है। अब ये यही पत्र   सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वैसे जिलाधिकारी सौरभ कटियार ने साफ तौर पर कहा कि “एयरपोर्ट के नाम को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।” इसलिए सवाल उठता है कि एलायंस एयर ने अपने पत्र में इस नाम का इस्तेमाल किस आधार पर किया। अमरावती के लोग कई वर्षों से इस एयरपोर्ट का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार 16 अप्रैल को इसका उद्घाटन होने जा रहा है। हालाँकि, उद्घाटन से पहले ही एयरपोर्ट  के नाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।