logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: मेलघाट में अंधविश्वास और अमानवीयता चरम पर, 22 दिन के बच्ची को सरिया से दिया चटके; पुलिस ने दर्ज किया मामला


अमरावती: जिले में मेलघाट में अंधविश्वास का खौफनाक नजारा देखने को मिला है, जहां इलाज के नाम पर महिला द्वारा 22 दिन की बच्ची को सरिए से चटके दिए गए। चिखलदरा तहसील के दहेंदरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। इस मामले में चिखलदरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

पिछली गर्मियों में एक छोटी बच्ची को पीटने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और मामले दर्ज किए गए। इसके बावजूद एक ही तरीके से अमानवीयता की पराकाष्ठा पर पहुंचकर घटना की पुनरावृत्ति होने से मेलघाट समेत पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। 22 दिन की बच्ची का पेट फूलने के कारण उसे गांव की एक महिला के पास इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन इस महिला ने बच्ची को गर्म लोहे से दाग दिया।

चिखलदरा तहसील के दहेंदरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। इस मामले में चिखलदरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पिटाई के बाद बच्ची की हालत और बिगड़ गई। इसलिए उसे इलाज के लिए अचलपुर उपजिला ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की गंभीर हालत और उसकी हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में पुलिस स्टेशन को मेमो दिया। पुलिस आगे की जाँच कर रही है।