logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: गहरा रहा जल संकट, जलाशयों में तेजी से घट रहा पानी का स्तर; पीने के पानी की किल्लत होने की आशंका


अमरावती: गर्मी की तीव्रता बढ़ने के साथ ही अमरावती जिले में जल संकट गहराने लगा है। जिले के 56 जलाशयों में पानी का स्तर तेजी से घट रहा है, जिससे आने वाले दिनों में पीने के पानी की किल्लत होने की आशंका जताई जा रही है।

पिछले साल लगातार हुई झमाझम बारिश और जलाशय क्षेत्रों में भारी वर्षा के चलते अमरावती जिले के 56 जल संग्रहण परियोजनाओं में जलस्तर काफी बढ़ गया था। इनमें से कई जलाशय ओवरफ्लो तक हो गए थे। लेकिन इस साल, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, पानी तेजी से वाष्पीकृत हो रहा है और जलाशयों का जलस्तर घटकर 46% तक आ चुका है। अगर पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें, तो 15 मार्च 2024 को जलस्तर 50.20% था।

यानी इस साल जलस्तर में 4% की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जल संकट की आशंका बढ़ गई है। फिलहाल, जिले के सबसे बड़े जलाशय अप्पर वर्धा डैम में 53.46% पानी शेष है। वहीं, 7 मध्यम जलाशयों में 52.22% और 48 लघु जलाशयों में केवल 47.65% जलस्तर बचा है। कई छोटे जलाशय पूरी तरह सूख चुके हैं, जबकि मध्यम जलाशयों का जलस्तर भी तेजी से घट रहा है।

गर्मी के दिनों में पीने के पानी, सिंचाई और औद्योगिक उपयोग के लिए पानी की मांग बढ़ जाती है, जिससे जलाशयों पर और दबाव पड़ता है। अगर यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले दिनों में प्रशासन को जल संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। अमरावती जिले में घटता जलस्तर एक चेतावनी संकेत है। गर्मी के साथ-साथ जल की मांग बढ़ रही है, लेकिन जलाशयों में पानी लगातार कम हो रहा है। ऐसे में प्रशासन और आम जनता को जल संरक्षण के लिए जल्द से जल्द उपाय करने की जरूरत है।