logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अमृत 2.0 परियोजना का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट, काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल के बाद राज्य सरकार का निर्णय


नागपुर: अमृत 2.0 परियोजना के तहत नागपुर शहर में बड़े स्तर पर सीवेज और पानी की लाइन डालने का काम किया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान काम की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं। वहीं पोहरा नदी साफ़ अभियान सहित जलापूर्ति योजना में गुणवत्ता से समझौता कर काम करने की शिकायत दर्ज कराइ गई थी। ख़राब शिकायत को देखते हुए राज्य सरकार ने कामों का थर्ड पार्टी ऑडिट करने का फैसला किया है। इसको लेकर 30 जून को आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

जारी आदेश के अनुसार, सरकार ने महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण को नागपुर शहर में अमृत 2.0 योजना के तहत शुरू सभी कामों का थर्ड पार्टी तकनीक ऑडिट करने का आदेश दिया है। ज्ञात हो कि, पोहरा नदी को साफ़ करने और उसे पुनर्जीवित करने के लिए 900 करोड़ रूपये खर्च कर काम कर रही है। वहीं शहर में जलापूर्ति के लिए 381 करोड़ खर्च कर शहर भर में नई पाइप लाइन डाली जा रही है। 

दो सप्ताह में तैयार करें आरएफपी 

राज्य सरकार ने महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण को दो सप्ताह के अंदर तकनिकी ऑडिट करने के लिए संस्थाओं के चयन के लिए आरएफपी तैयार करने का निर्देश दिया है। वहीं एक राज्य सरकार की समिति इस काम की निगरानी करेगी। इसी के साथ समिति को आवश्यकतानुसार बदलाव करने का आदेश भी दिया है। ऑडिट का पूरा खर्च अमृत प्रशासनिक कोष से दिया जाएगा।