logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनीस अहमद ने फिर कांग्रेस में की वापसी, मुंबई में पार्टी में हुए शामिल


मुंबई: कांग्रेस पार्टी छोड़कर वंचित बहुजन अघाड़ी में प्रवेश लेने वाले पूर्व मंत्री अनीस अहमद फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की. 

मध्य नागपुर से चुनाव लड़ने के इच्छुक अनीस अहमद को टिकट नहीं मिला. इससे नाराज होकर उन्होंने प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी में प्रवेश किया। उनके वंचित में प्रवेश लेते ही उन्हें टिकट मिल गया. वह मध्य नागपुर से वंचित के उम्मीदवार बन गए. 

अनीस अहमद द्वारा शुरू यह राजनीतिक उथल-पुथल यहीं नहीं रुकी. उम्मीदवारी मिलने के बाद नामांकन के दौरान एक बहुत ही नाटकीय घटनाक्रम में अनीस अहमद का फॉर्म चुनाव आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किया गया. मंगलवार 29 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था. भाजपा, कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों के उम्मीदवारों के अपना नामांकन दाखिल किया. इसी के तहत अनीस अहमद भी अपना नामांकन दाखिल करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे. 

नामांकन दाखिल करने का समय 11 से तीन बजे तक था, लेकिन अहमद तीन बजकर एक मिनट पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे. नामांकन का समय समाप्त होने के कारण वह अपना पर्चा भरने से वंचित रह गए। करीब चार पांच घंटे तक अहमद रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय के बाहर बैठे रहे, लेकिन समय समाप्त होने के कारण अधिकारी ने उनका नामांकन लेने से इनकार कर दिया. जिसके कारण खाली हाथ अहमद को वापस लौटना पड़ा.       

अब कुछ दिनों पहले यह सारा घटनाक्रम होने के बाद अनीस अहमद मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला की मौजूदगी में वापस कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. अब देखना यह है कि पार्टी में फिर से शामिल होने के बाद कांग्रेस पार्टी उन्हें क्या जिम्मेदारी सौंपती है.