logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनिल देशमुख के काफिले पर अज्ञातो ने किया हमला, एनसीपी नेता हुए घायल, अस्पताल में भर्ती


नागपुर: एनसीपी नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हमला होने की घटना सामने आई है। हमले में देशमुख के घायल हों गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए काटोल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख नरखेड में बैठक समाप्त करने के बाद तिनखेड़ा बिशनूर मार्ग से काटोल लौट रहे थे, तभी काटोल जलालखेड़ा रोड पर बेलफाटा के पास कुछ लोगों ने उनके वाहन पर पथराव किया।  इसमें अनिल देशमुख गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें आगे के इलाज के लिए काटोल अस्पताल ले जाया जा रहा है।

वहीं इस घटना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देशमुख के सर में चोट और वहां से खून निकलते हुए दिखाई दे रहा है। इसी के साथ देशमुख यह कहते हुए दिखाई दे रहे ये बीजेपी वालें हैं।