logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शक्ति कानून को लेकर अनिल देशमुख का फडणवीस सरकार हमला, लगाया उदासीन होने का आरोप


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार नेता अनिल देशमुख ने शक्ति कानून को लेकर राज्य सरकार पर उदासीन होने का आरोप लगाया है। देशमुख ने कहा कि, केंद्र सरकार के आदेश के बावजूद एक साल तक समिती का गठन नहीं किया। इससे पता चलता है महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सरकार कितनी गंभीर है। इसी के साथ एनसीपी नेता ने जल्द से जल्द समिति को रिपोर्ट को देने और केंद्र सरकार को भेजकर राज्य में कानून को लागू करने की मांग मुख्यमंत्री फडणवीस से की है।

नागपुर के रवि भवन में आयोजित प्रेससवार्ता में देशमुख ने कहा कि, "जब मैं गृहमंत्री था, उस समय 2020 में शक्ति कानून बनाया था। जिसे मकसद महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा देना था। हालांकि, बाद में सरकार चली गई।" देशमुख ने आगे कहा, "पिछले साल केंद्र सरकार ने राज्य की महायुति सरकार को कानून की मंजूरी के लिए समिति बनाने और रिपोर्ट भेजने को दिया था।"

देशमुख ने सरकार पर उदासीन होने का आरोप लगाते हुए कहा, "केंद्र सरकार के आदेश बावजूद राज्य सरकार ने समिति बनाने का निर्णय नहीं लिया। वहीं अब जाकर सरकार ने इसपर समिति का गठन किया है। इससे दिखाई देता है कि, सरकार महिलाओ और बच्चियों की सुरक्षा के लिए कितनी गंभीर है।"