logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अनिल देशमुख ने नागपुर मनपा की 100 सीटों पर किया दावा, कहा- हम संगठन को मजबूत करने में लगे हुए


नागपुर: मनपा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ तमाम राजनीतिक दलों ने भी अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार ने भी अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में एनसीपी नेता अनिल देशमुख नागपुर मनपा की 100 सीटों पर दावा कर दिया है। देशमुख ने कहा कि, "हमारी 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। हम संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं।" इसी के साथ देशमुख ने यह भी कहा कि, गठबंधन में बातचीत होने पर आगे की बात तय होगी।" 

देशमुख ने कहा, "अभी तो शुरुआत ही हुई है, सवाल यह है कि चुनाव होंगे या नहीं, इस पर संदेह है। जिला परिषद प्रशासक है, कोर्ट में जाने वाले लोग यही हैं। हम महाविकास आघाड़ी के रूप में समन्वय के माध्यम से चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपुर की 151 सीटों में से 100 सीटों पर तैयारी कर रही है, बाद में समझौता करेंगे। वार्ड गठन के बाद चुनाव स्थगित नहीं किए जाते।"