logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनिल देशमुख ने न्यायमूर्ती चांदिवाल की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, कहा- नहीं किया ऐसा तो जाऊंगा कोर्ट


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने न्यायमूर्ती चांदिवाल की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। गुरुवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा कि, "रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद आरोपी कितने झूठे थे और कितने सच्चे यह जनता के सामने आ जायेगा।" इसी के साथ देशमुख ने ऐसा नहीं करने पर अदालत जाने की चेतवानी भी दी है। 

देशमुख ने कहा कि, "

आत्राम अपनी बेटी से रहें सतर्क 

मंत्री धर्माराव आत्राम ने अनिल देशमुख पर हमला बोलते हुए कहा था कि, "देशमुख अगर बड़े नेता हैं तो हमारे पास भी उनसे बड़ा और मजबूत नेता मौजूद है।" आत्राम ने कहा कि, आगामी चुनाव में हम उनके परिवार के एक व्यक्ति को उनके सामने उतारेंगे।" आत्राम के इस बयान पर देशमुख ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, "आत्राम को मेरी चिंता छोड़कर अपनी बेटी से बचना चाहिए। उनकी बेटी हमारे पास आ रही है।"

सलिल या मै यह निस्चियत होना बाकी 

देशमुख के बड़े बेटे और नागपुर जिला परिषद् सदस्य सलिल देशमुख के आगामी चुनाव में उतरने की चर्चा जोरो पर है। वहीं इसको लेकर जब पूर्व गृहमंत्री से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि, "सलिल देशमुख ने ग्रामीण में अच्छा काम किया है। काटोल से अनिल देशमुख लड़ेंगे या सलिल, यह तय होना बाकी है। काटोल में मैं भी लड़ूंगा और सलिल भी लड़ेगा. यह तय होना है कि कौन लड़ेगा।"